2000 ke note band ho gaye। जानिए अब क्या करना है? Breaking News

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 24(1) के तहत नवंबर 2016 में ₹ 2000 के नोट की शुरुआत की गई थी, क्योंकि तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नोटबंदी का ऐलान किया गया था जिसके तहत 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया गया था।

इसलिए बाजार में पैसों की पूर्ति के लिए ₹2000 ke Note को आरबीआई ने उतारा था।

2000 ke note

जानिए क्या है पूरी कहानी?

₹2000 ke Note को बाजार में उतारने का मुख्य उद्देश्य था कि बाकी दूसरे नोटों का बाजार में भरपूर मात्रा में चलन शुरू हो जाए, जिसे RBI ने पूरा कर लिया था और इसके चलते 2018-19 में आरबीआई ने ₹2000 के नए नोट प्रिंट करना बंद कर दिया था।

मार्च 2017 से पहले 2000 रुपए के नोट के लगभग 89% जारी किये गए थे, जिनकी लाइफ 4-5 साल ही थी।

RBI ने आगे अपने नोटिफिकेशन में कहा, “मार्किट में चलित इन बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 मार्च, 2018 को ₹ 6.73 लाख करोड़ से घटकर ₹3.62 लाख करोड़ हो गया है, जो 31 मार्च, 2023 को प्रचलन में नोटों का केवल 10.8% है।”

RBI ने ये भी कहा कि 2000 ke note का आमतौर पर लेन-देन के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। इसके अलावा, मार्किट में रुपयों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दूसरे छोटे नोटों का स्टॉक पर्याप्त बना हुआ है।

इसलिए इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए, और भारतीय रिजर्व बैंक की “स्वच्छ नोट नीति [Clean Note Policy]” को ध्यान में रखते हुए, यह फैसला लिया गया है कि ₹2000 के बैंक नोटों को वापस ले लिया जाए।

लेकिन RBI ने साथ में यह भी कहा है की ₹ 2000 का नोट आम जनता के लिए 30 सितम्बर 2023 तक चलन में रहेगा।

आपको बता दें की आरबीआई ने 2013-2014 में भी इसी तरह नोटों को चलन को वापस लेने का काम किया था।

Read this article in English: Rs 2000 notes withdrawn from circulation

Table के जरिए जल्दी से समझिए पूरा मामला

₹2000 ke Note क्यों बंद हो रहे हैं– बाजार में दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में हैं
– नोट अब पुराने हो गए हैं
₹2000 ke Note कब से बदलना शुरू होंगे23 मई 2023 से
₹2000 ke Note बदलने की आखिरी तारीख क्या है30 सितंबर 2023
कितने रुपए तक के नोट एक बार में बदले जा सकते हैं₹20000 तक के
बैंकिंग मित्र से कितने नोट बदले जा सकते हैंकेवल दो यानी कि ₹4000
किस बैंक से नोट बदले जा सकते हैंकिसी भी बैंक से नोट बदले जा सकते हैं
नोट नहीं बदल गए तो क्या होगा30 सितंबर 2023 के बाद वह चलन में नहीं रहेंगे

बैंक में 2000 रूपये के नोट कैसे जमा करने हैं ?

जनता अपने बैंक खातों में ₹2000 ke note जमा कर सकते हैं और/या उन्हें किसी भी बैंक शाखा में दूसरे नोटों में बदल सकते हैं। बैंक खातों में 2000 रुपए के नोट जमा सामान्य तरीके से किया जा सकता है, यानी बिना किसी प्रतिबंध के और मौजूदा निर्देशों और अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के अधीन।

मतलब की जैसे आप अभी अपने पैसों को बैंक खाते में जमा करवाते हैं, ऐसे ही 30 सितम्बर 2023 तक आप सामान्य तरीके से 2000 रूपये के नोट बैंक में जाकर जमा करवा सकते हो। 

बैंक शाखाओं में ₹2000 ke note बदलने के लिए लोगों की ज्यादा भीड़ ना हो और बैंक के भी सामान्य काम प्रभावित ना हो इसलिए आप एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक के ₹2000 के नोट ही बदल पाएंगे।

₹2000 के नोट कब तक बदले जा सकते हैं

इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और जनता को पर्याप्त समय देने के लिए, सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक ₹2000 के नोटों के लिए जमा और/या बदलने की सुविधा प्रदान करेंगे। इसके लिए बैंकों को अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Download Note Exchange Request Form

 ₹2000 के नोट  को कब से बदल सकते हैं

एक समय में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के बैंक नोटों के  बदलने की सुविधा 23 मई 2023 से  सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (आरओ) में भी  शुरू की जाएगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को तत्काल प्रभाव से ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करने की सलाह दी है यानी कि 20 मई 2023 से अब आप बैंक से अगर कैश निकलवा देते हैं तो बैंक आपको ₹2000 के नोट नहीं देगा

₹2000 के बैंक नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं?

नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹2000 ke note शुरू किए थे और बाजार में नोटों की पर्याप्त मात्रा होने के बाद 2018-19 में नए नोटों को प्रिंट करना रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बंद कर दिया था। इन नोटों की लाइफ साइकिल 4 से 5 साल तक की ही थी जो अब खत्म हो रही है इसलिए आरबीआई इन नोटों को वापस ले रही है।

क्लीन नोट पॉलिसी क्या है?

यह पॉलिसी आरबीआई ने शुरू की थी जिसके तहत आरबीआई यह सुनिश्चित करती है कि मार्केट में साफ-सुथरे नोट ही रहे

क्या अब ₹2000 ke note अवैध हो जाएंगे?

आपकी 30 सितंबर 2023 तक ₹2000 ke note इस्तेमाल कर सकते हैं। आरबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि ₹2000 के नोट 30 सितंबर 2023 तक वैध रहेंगे। 

क्या हम ₹2000 के नोट अपने रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?

जी हां, आप 30 सितंबर 2023 तक ₹2000 ke note को रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेरे पास जो ₹2000 के नोट रखे हैं उनका अब क्या करना है?

इन नोटों को आप की 30 सितंबर 2023 तक बैंक जाकर बदलवा सकते हैं। ₹2000 ke note को बदलवाने की सुविधा 23 मई 2023 से शुरू हो रही है। आप एक बार में 20,000 रुपए की लिमिट तक ₹2000 के नोट बदलवा सकते हैं।

अपने बैंक खाते में ₹2000 के नोट जमा करने पर भी क्या कोई पाबंदी है?

जी नहीं, यदि आप अपने बैंक खाते में  ₹2000 के नोट जमा करते हैं तो उस पर कोई पाबंदी नहीं है आप सामान्य तौर पर जैसे अपने खाते में पैसे जमा करवाते थे वैसे ही करवा सकते हैं। 

मैं एक बार में कितने रुपए तक के 2000 के नोट बदलवा सकता हूं?

आप एक बार में ₹20000 तक के 2000 के नोट बदलवा सकते हैं

क्या बैंकिंग मित्रा से भी ₹2000 के नोट बदलवा सकते हैं?

जी हां, आप बैंकिंग मित्र से 1 दिन में ₹4000 तक की सीमा के ₹2000 के नोट बदलवा सकते हैं। यानी कि 1 दिन में केवल दो नोट ही बदल सकते हैं।

मैं किस तारीख से बैंक जाकर नोट बदलवा सकता हूं?

आप 23 मई 2023 से बैंक जाकर ₹2000 के नोट बदलवा सकते हैं।

जिसका बैंक में खाता है क्या वही ₹2000 के नोट बदलना सकता है?

जी नहीं, यदि आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है लेकिन आप शहर से बाहर हैं तो आप अपने नजदीक के किसी भी बैंक में जाकर ₹20000 तक के 2000 के नोट बदलवा सकते हैं।

यदि किसी को अपने बिजनेस  या किसी जरूरी कार्य के लिए ₹20000 से ज्यादा के नोट बदलवाने हो तो क्या करें?

आप ₹2000 के कितने भी नोट अपने बैंक अकाउंट में जमा करवा सकते हैं उस पर कोई पाबंदी नहीं है। अपने खाते में नोट जमा करवा कर आप सामान्य तरीके से कैश निकाल सकते हैं जिसे आप अपने कार्य के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

₹2000 के नोट बदलवाने की क्या कोई फीस भी लगेगी?

जी नहीं यह सुविधा सभी बैंकों से और बैंकिंग मित्र से बिल्कुल मुफ्त है।

यदि कोई अपने ₹2000 के नोट  दिए गए समय तक नहीं बदलता पाया तो उनका क्या होगा?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार दिए गए समय तक ₹2000 के नोट बदलवाने अनिवार्य है उसके बाद ₹2000 के नोट चलन में नहीं रहेंगे।

Watch Video on YouTube @bankpediaa
bankpediaa

Bankpediaa is owned by Yogesh. He is Graduate in Information Technology and also have experience in Finance Sector of more than 7 years. On this website you will find authentic and genuine information only.